Everything for little ones – Toys, Toy reviews, Traditional Toys and more…

increase height in Kids

How to increase height in Kids | बच्चों का लम्बाई बढ़ाने के तरीके

हम सभी माता पिता यही चाहते हमारे बच्चे स्वस्थ रहें। हम निरंतर ये देखते हैं की हमारे ब्च्चों का शारीरिक और मानसिक विकास हो रहा है की नहीं। आज हम देखेंगे की बच्चों का लम्बाई बढ़ाने के कुछ तरीके ( How to increase height in Kids ).

Good Height – आकर्षक व्यक्तित्व

एक अच्छी डील डौल बच्चे को बड़ा होने पे एक आकर्षक व्यक्तित्व का स्वामी बनाता है। और इसका फायदा बहुत है।

बच्चे का आत्मविश्वाश बढ़ता है और उन्हें जीवन के कई मोड़ पे सफलता की ओर लेके जाता है।

अगर आप देखेंगे के अगर बचा बड़ा होक स्पोर्ट्स ( खेल कूद ) की तरफ अपना कैरियर बनाना चाहता है या सेना या पुलिस फाॅर्स में जाना चाहता है तो एक अच्छी हाइट एक महत्वपूर्ण मापदंड है।

हाँ यह भी सत्य है की बच्चों की लम्बाई बहुत हद तक जेनेटिकस से भी प्रभावित होती है। इसलिए अगर घर में सब लोगों की लम्बाई काम है और माता पिता की लम्बाई काम है तो बच्चों की लम्बाई भी ज्यादा नहीं होगी।

कहने का मतलब यह है की ऐसा नहीं है की आप बच्चे की लम्बाई एकदम बढ़ जाएगी पर हाँ जो टिप्स हम दे रहे हैं उनसे बच्चों की लम्बाई बढ़ने में मदद जरूर मिलेगी।

तो आइये देखते हैं वो कुछ नुस्के जो आपकी मदद करेंगे आपके बच्चों की लम्बाई बढ़ाने में ( How to increase height in Kids ).

क्या व्यायाम से लम्बाई बढ़ती है ?

Do exercise increase height in Kids ?

बचपन में आपने कई बार अपने माँ या पिता को कहते हुए सुना होगा की बहार जाओ और थोड़ा भागो दौड़ो , थोड़ा लटको पार्क में जाके , इससे लम्बाई बढ़ेगी।

क्या आपको पता है – जनम के समय एक बच्चे के शरीर में लगभग ३०० हड्डियां होती है। ये हड्डियां कार्टिलेज से बानी होती हैं। कार्टिलेज एक नरम और लचकदार तत्त्व है।

यही कार्टिलेज उम्र के साथ सख्त होती जाती हैं और हड्डियों का रूप ले लेती हैं। ये हड्डिया बनाने के लिए आपस में जुड़ती जाती हैं।

जब बच्चे बहार खेलते हैं , लटकते हैं आदि , तो यह नरम कार्टिलेज खिचतीं है और लम्बाई बढ़ाने में मदद करती हैं।

लेकिन यह देखा गया है की 16 से 18 साल के उम्र तक आते आते यह कार्टिलेज सख्त हो जाते हैं और फिर लम्बाई उतनी तेज से नहीं बढ़ती है।

और इसिलए यह बहुत जरूरी है की बच्चे बचपन से ही बहार खेलें। बचपन मोबाइल फ़ोन के बजाय प्ले ग्राउंड में होना चाहिए। है न ?

Tips to increase height in Kids | बच्चों में लम्बाई बढ़ाने के घरेलु नुस्खे

तो नीचे कुछ नुस्के देने जा रही हूं और मुझे पूरा विश्वाश है की अगर आप अपने बच्चो को इन चीजों के लिए प्रेरित करते हैं तो उनकी हाइट पक्का अच्छी होगी और वो एक आकर्षक व्यक्तित्वा के मालिक होंगे।

बैलेंस्ड डाइट | संतुलित आहार – क्या खिलाएं

हम सब को संतुलित आहार का मतलब पता है। वो खाना जो शरीर के विटामिन्स , मिनरल्स आदि साड़ी जरूरतों को पूरा कर देता हैं।

एक संतुलित आहार में स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और स्वस्थ वसा शामिल होना चाहिए।

आज के समय में बच्चे जंक फ़ूड ज्यादा पसंद करते हैं , पर माता पिता के रूप में हमारा यह कोशिश होना चाहिए के वो संतुलित आहार ले।

  • अपने बच्चे के आहार में बहुत सारे लीन प्रोटीन शामिल करें जैसे कि चिकन, अंडा, पनीर, सोया, मछली आदि।
  • मछली बहुत कारगर साबित हो सकती है। अगर आप घर में नॉन वेज खाते हैं तो मछली की मात्रा बढ़ाने के कोशिश करें।
  • कैल्शियम , आयरन मिनरल , विटामिन प्रोटीन से बनी चीज़े अपने बच्चे को नियमित रूप से खिलानी चाहिए। जिससे सही ढंग से बच्चे का विकास हो सके।
  • आहार में हरी और पत्तेदार सब्जियाँ जैसे पालक, मेथी के पत्ते और डेयरी उत्पाद जैसे दूध, दही, पनीर आदि को पर्याप्त मात्रा में शामिल करें।
  • ब्रोकली एक अच्छा फ़ूड है जो लम्बाई बढ़ने के लिए अच्छा है पर इसे खाना मुश्किल। देखिये अगर आपका बच्चा यह खा पाए तो
  • शाम एक गिलास दूध में एक चौथाई चम्मच हल्दी और 2 बूद शिलाजीत डालकर पिलाये ( हो सके तो किसी आयुर्वेद डॉक्टर की रे ले लें ।
  • कहते हैं की चूना ( चुटकी भर ) दूध या दही के साथ लेने से लम्बाई बढ़ाने में मदद मिलती है – पर इसके लिए एक बार किसी आयुर्वेद डॉक्टर की रे ले लें
  • विटामिन D ( Vitamin D ) लम्बाई बढ़ने में काफी मददगार है। और ये कहाँ से मिलता है। बेस्ट है सूर्य के रौशनी। सो बच्चों को बहार खेलने भेजें। और विटामिन D ( Vitamin D ) युक्त खाना दें – पनीर , दूध , बादाम , दाल , बटर, घी इत्यादि

व्यायाम | Exercise

जैसा मैंने पहले लिखा की Exercise से लम्बाई क्यों बढ़ती है और बच्चों को छोटी उम्र से ही Exercise क्यों करनी चाहिए।

अब खेल कूद भी Exercise का ही हिस्सा है। पर हो सके तो बच्चों को नीचे दिए गए कुछ Exercise जरूर करने को बोलिये। अगर बच्चे बहार जाके सिर्फ मैदान में बैठे रहते हैं तो इतना फायदा नहीं होगा।

सो वो कौन सी Exercise हैं

  • दौड़ना
  • रस्सी कूदना
  • साइकिल चलाना
  • swimming ( तैराकी )
  • लटकना
  • अपने शरीर को खींचना

ये कुछ Exercise हैं जो लम्बाई बढ़ाने में काफी मददगार हैं

योगा | yoga

योग केवल शारीरिक विकास के लिए ही नहीं बल्कि भावनात्मक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए भी है।

ये तो आप भी जानते होंगे की योग Exercise शरीर को पूरी तरह से स्ट्रेच करता है और इस तरह से यह लम्बाई बढ़ाने में मदद कर सकता है।

सूर्यनमस्कार और चक्रासन (सर्कल पोज़) जैसे योगा पोज़ बच्चों में बढ़ती हाइट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, क्योंकि पोज़ करते समय पूरा शरीर खिंच जाता है।

सूरज की रौशनी में रहें

खेल कूद, व्यायाम और योग की तरह सूरज की रौशनी भी बहुत जरूरी है। जैसा मैंने पहले कहा की Vitamin D , लम्बाई बढ़ाने में एक जरूरी भूमिका अदा करता है और इसलिए बच्चों को रोज कुछ देर बहार खेलने भेजें।

अच्छी नींद | sufficient sleep

बच्चों को काम से काम 8 घंटे की नीदं जरूरी है। देर रात बच्चों को टीवी न देखने दें। उन्हें लैपटॉप या फ़ोन पे न रहने दें।

नींद के दौरान ही ग्रोथ हारमोन और ज्यादा बनते हैं।

सारांश

जैसा मैंने पहले कहा की आप यह उम्मीद न करें की बच्चे की लम्बाई इन नुस्खों एक दम से खूब बढ़ जाएगी। क्यौंकि यह बहुत हद तक आपके जींस पे भी निर्भर करता है। पर हाँ यह जरूर है की लम्बाई को कुछ हद तक बढ़ाया जा सकता है जिससे की बच्चा एक अछि डील डॉल पा सके।

यह भी जरूरी है की घर में एक सकरात्मक सोच का माहौल हो क्योंकि नकरात्मक विचारधारा हर तरह के विकास को रोकती है।

लम्बाई बढ़ाने की कोई जादू की गोली नहीं है। यह एक अनुशासन में रहकर जीवन को सही तरीके से आगे लेके जाने का रास्ता है जिसमे एक अच्छा व्यक्तित्वा मिलता है।

उम्मीद करती हों की आपको हमारा यह पोस्ट How to increase height in Kids | बच्चों का लम्बाई बढ़ाने के तरीके पसंद आया होगा।

अगर आपका कोई कमेंट है या फीडबैक है तो कमेंट बॉक्स में लिख भेजें।


आपको यह भी पसंद आएगा – Free coding website for kids

One thought on “How to increase height in Kids | बच्चों का लम्बाई बढ़ाने के तरीके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *